gali ke us taraf dekho badaa khaali kuaan hogaa | गली के उस तरफ़ देखो बड़ा ख़ाली कुआँ होगा

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

गली के उस तरफ़ देखो बड़ा ख़ाली कुआँ होगा
उधर से दाहिने मुड़ना उधर मेरा मकाँ होगा

मुझे है इल्म तू झुमके लगा कर सज रही होगी
भला मेरे मुहल्ले में अभी जलसा कहाँ होगा

तिरे गेसू खुलेंगे जब बड़ी हलचल मचा देंगे
तुझे यूँँ देखते ही देखते ये दिल जवाँ होगा

कहीं जो जंग हो जाए तिरा हाफ़िज़ बनूँगा मैं
तिरे भी क़ाफ़िले होंगे मिरा भी कारवाँ होगा

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Zulf Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Writers

our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Moods

As you were reading Zulf Shayari Shayari