Kabiir
Kabiir
Ghazal

बरसात के ही साथ खिली धूप आज है

क़ुदरत भी करती कैसे अजब इम्तिज़ाज है

घर बेटी का बसाने में ख़ुद बाप बिक गया
ऐसा जहेज़ नाम का फ़ासिद रिवाज़ है

होती नहीं हैं आँख भी अब बे-बसी पे नम
ख़ुद का जनाज़ा ढोता ये मुर्दा समाज है

फिरते हैं रोज़ अपने तजस्सुस में दर-ब-दर
हम को न दूजा इस के सिवा काम-काज है

थोड़ा ग़म-ए-हयात में भी हँस जो लेता हूँ
सब पूछते हैं मुझ से कि क्या इस का राज़ है

तू जो गया है छोड़ के कोई भी ग़म नहीं
थोड़ी न मेरा दिल ये तिरा मोहताज है

तन्हा गुज़ार देंगे ये बाक़ी की ज़िंदगी
हम को न तुझ से दूसरे की एहतियाज है

क्या माजरा है दिल ये धड़कता है बे सबब
वो याद कर रहे हैं या ये इख़्तिलाज है

माना कि वो कबीर बड़ा बद-मिज़ाज है
पर दर्द-ए-दिल का मेरे वही इक इलाज है

— Kabiir

More by Kabiir

Other ghazal from the same pen

See all from Kabiir →

Baarish Shayari

Shers of baarish.

All Baarish Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling