सच है वो अंजान नहीं है

पर वो मेरी जान नहीं है

तुम जबसे जग में आए हो
तब से जग वीरान नहीं है

उस के बिन हँसना तो छोडो़
रोना भी आसान नहीं है

जो औरत से नफ़रत करता
सच में वो इंसान नहीं है

हम है तुमपर मरने वाले
तुम को ये भी ध्यान नहीं है

— Kaviraj " Madhukar"

More by Kaviraj " Madhukar"

Other ghazal from the same pen

See all from Kaviraj " Madhukar" →

Sach Shayari

Shers of sach.

All Sach Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling