ye misra shajar sun lab-e-sheereen pe saja hai | ये मिसरा शजर सुन लब-ए-शीरीं पे सजा है

  - Shajar Abbas

ये मिसरा शजर सुन लब-ए-शीरीं पे सजा है
तू दिल का सुकूँ है मेरी आँखों की ज़िया है

बेचैनी कभी आँसू कभी रंज-ओ-जुदाई
तोहफ़े में मोहब्बत से हमें क्या ही मिला है

दिल हर घड़ी बेचैन है अब लौट के आजा
ख़त में उसे मैंने यही हर बार लिखा है

वो गैरों से करता है मेरे सामने बातें
उसका ये जफ़ा करने का अंदाज़ नया है

बस वो हैं शजर सय्यदा ज़ैनब की कनीज़े
बाक़ी अभी जिन बेटियों के सर पे रिदा है

  - Shajar Abbas

Emotional Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Emotional Shayari Shayari