"सल्तनत"

मैं जैसा आज हूँ वैसा नहीं था माज़ी में
मैं बादशाह था छोटी सी सल्तनत थी मेरी
जहाँ पे कोह शजर आबशार गुलशन थे
जहाँ शजर पे सदा फूल कलियाँ खिलती थीं
हमेशा आन के गुलशन में फूल कलियों का
तमाम तितलियाँ भँवरे तवाफ़ करते थे
यूँ सुब्ह शाम का मंज़र हसीन लगता था
मगर मलाल ज़माने के इक सितमगर ने
मुझी से छीन ली लम्हों में सल्तनत मेरी

— Shajar Abbas

More by Shajar Abbas

Other nazm from the same pen

See all from Shajar Abbas →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling