दिल किसी से लगाना ज़रूरी नहीं
मौत को आज़माना ज़रूरी नहीं
मैं मोहब्बत नहीं करता और क्यूँ करूँ
हर किसी को बताना ज़रूरी नहीं
कह दिया उस ने जाओ तो जाओ वहाँ
बात को और बढ़ाना ज़रूरी नहीं
सौ हैं दीवाने हाँ आप के पर मुझे
देख कर मुस्कुराना ज़रूरी नहीं
— Manoj Sharma "Chandan"















