bikhrna hi tab mujhko saccha laga tha | बिखरना ही तब मुझको सच्चा लगा था

  - SHIV SAFAR

बिखरना ही तब मुझको सच्चा लगा था
कि जब उसके सीने से मैं जा लगा था

मेरे पास आया था जब हिज़्र करने
वो पहली दफ़ा मुझको अपना लगा था

मैं जब टूटने की ही था कश्मकश में
सॅंभालेगा वो मुझको ऐसा लगा था

उसे छोड़कर जब मेरे पास आया
बिछड़ना ही तब मुझको अच्छा लगा था

तुम्हारी तरह ही था जब मैं भी बदला
तो सच सच बताओ कि कैसा लगा था

  - SHIV SAFAR

Sach Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIV SAFAR

As you were reading Shayari by SHIV SAFAR

Similar Writers

our suggestion based on SHIV SAFAR

Similar Moods

As you were reading Sach Shayari Shayari