saleeqa na koi na koi adab hai | सलीक़ा न कोई न कोई अदब है

  - SHIV SAFAR

सलीक़ा न कोई न कोई अदब है
तेरी बिन मेरी ज़िंदगी बे-सबब है

ख़ुशी तुमने पाई तो क्या तुमने पाया
मुझे ग़म मिला है मेरे पास सब है

तेरे क़ैद की ज़िस्त तुझको मुबारक
मुझे ये बता दो मेरी मौत कब है

उन्हें मन्दिरों मस्ज़िदों में मिला क्या
जिन्होंने है जाना कि माँ ही तो रब है

परायों ने अपनाया अपनों से बढ़कर
ये अपनों की निस्बत बहुत ही 'अजब है

  - SHIV SAFAR

Hadsa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIV SAFAR

As you were reading Shayari by SHIV SAFAR

Similar Writers

our suggestion based on SHIV SAFAR

Similar Moods

As you were reading Hadsa Shayari Shayari