उम्र भर रतजगे? हासिल क्या है
बह्र-ए-बे-आब है, साहिल क्या है
दर्द की कैफ़ियत कैसे कह दें?
बूझो रुख़्सार पे झिलमिल क्या है
है सफ़र ज़ह्न में धुँधला-धुँधला
नाख़ुदा कौन है मंज़िल क्या है
ख़ुद गरज़ थे या के ख़ुद बीं थे
उस हसीं ख़्वाब का क़ातिल क्या है
ज़ह्न बेकस है दिल परेशाँ है
कमबख़त इश्क़ के क़ाबिल क्या है
नर्म 'अल्फ़ाज़' दबे लहजे ने
हाल-ए-दिल कह दिया मुश्किल क्या है
— Saurabh Mehta 'Alfaaz'















