एक मुद्दत था वफ़ादार बहुत अच्छा है
दूसरों से तो तेरा यार बहुत अच्छा है
शोर यह कर रहे हैं अब कि कहाँ फँस गए हो
पहले कहते थे कि घरबार बहुत अच्छा है
पास लाने के लिए हाथ ज़रा खींचा तो
फूल गुच्छे से पलटवार बहुत अच्छा है
बात ऐसी है कि हम ठहरे दिहाड़ी वाले
दूसरों के लिए इतवार बहुत अच्छा है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Aahat Shayari Shayari