दिल की बातें मुँह पर थी

वो दुनिया से हट कर थी

नज़्में मेरी अच्छी थी
ग़ज़लें उस की बेहतर थी

हर मुश्किल का हल रखती
माँ मेरी चारा-गर थी

मैं दुनिया पर निर्भर था
दुनिया मुझ पर निर्भर थी

पाँव बड़े थे 'अक्षर' के
लेकिन छोटी चादर थी

— Adarsh Akshar

More by Adarsh Akshar

Other ghazal from the same pen

See all from Adarsh Akshar →

Maa Shayari

Shers of maa.

All Maa Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling