yaadon ke nasheeman ko jalaya to nahin hai | यादों के नशेमन को जलाया तो नहीं है

  - Afzal Allahabadi

यादों के नशेमन को जलाया तो नहीं है
हम ने तुझे इस दिल से भुलाया तो नहीं है

कौनैन की वुसअ'त भी सिमट जाती है जिस में
ऐ दिल कहीं तुझ में वो समाया तो नहीं है

हर शय से वो ज़ाहिर है ये एहसान है उस का
ख़ुद को मिरी नज़रों से छुपाया तो नहीं है

ज़ुल्फ़ों की स्याही में अजब हुस्न-ए-निहाँ है
ये रात उसी हुस्न का साया तो नहीं है

वाक़िफ़ हैं तिरे दर्द से ऐ नग़्मा-ए-उल्फ़त
हम ने तुझे हर साज़ पे गाया तो नहीं है

उस ने जो लिखा था कभी साहिल की जबीं पर
उस नाम को मौजों ने मिटाया तो नहीं है

वो शहर की इस भीड़ में आता नहीं 'अफ़ज़ल'
फिर भी चलो देखें कहीं आया तो नहीं है

  - Afzal Allahabadi

Good night Shayari

Our suggestion based on your choice

    किताबें, रिसाले न अख़बार पढ़ना
    मगर दिल को हर रात इक बार पढ़ना
    Bashir Badr
    52 Likes
    लड़ाई है तो अच्छा रात-भर यूँ ही बसर कर लो
    हम अपना मुँह इधर कर लें तुम अपना मुँह उधर कर लो
    Muztar Khairabadi
    47 Likes
    उस के ख़त रात भर यूँ पढ़ता हूँ
    जैसे कल इम्तिहान हो मेरा
    Zubair Ali Tabish
    56 Likes
    यहाँ पे कल की रात सर्द थी हर एक रोज़ से
    सो रात भर बुझा नहीं तुम्हारी याद का अलाव
    Siddharth Saaz
    38 Likes
    वो मुझको जिस तरह से दुआएँ था दे रहा
    मैं तो समझ गया ये क़यामत की रात हैं
    AMAN RAJ SINHA
    16 Likes
    जैसे देखा हो आख़िरी सपना
    रात इतनी उदास थीं आँखें
    Siraj Faisal Khan
    27 Likes
    रात सोने के लिए दिन काम करने के लिए
    वक़्त मिलता ही नहीं आराम करने के लिए
    Jamal Ehsani
    40 Likes
    क्या बैठ जाएँ आन के नज़दीक आप के
    बस रात काटनी है हमें आग ताप के

    कहिए तो आप को भी पहन कर मैं देख लूँ
    मा'शूक़ यूँ तो हैं ही नहीं मेरी नाप के
    Read Full
    Farhat Ehsaas
    44 Likes
    दिन में मिल लेते कहीं रात ज़रूरी थी क्या?
    बेनतीजा ये मुलाक़ात ज़रूरी थी क्या

    मुझसे कहते तो मैं आँखों में बुला लेता तुम्हें
    भीगने के लिए बरसात ज़रूरी थी क्या
    Read Full
    Abrar Kashif
    81 Likes
    इक रात वो गया था जहाँ बात रोक के
    अब तक रुका हुआ हूँ वहीं रात रोक के
    Farhat Ehsaas
    50 Likes

More by Afzal Allahabadi

As you were reading Shayari by Afzal Allahabadi

    यूँ इलाज-ए-दिल बीमार किया जाएगा
    शर्बत-ए-दीद से सरशार किया जाएगा

    हसरत-ए-दीद में बीनाई गँवा बैठे जो
    इस से कैसे तिरा दीदार किया जाएगा

    सो रहा हूँ मैं ज़माने से तिरा ख़्वाब लिए
    नींद से कब मुझे बेदार किया जाएगा

    टूट जाएगा भरम परियों की शहज़ादी का
    जब तिरे हुस्न को शहकार किया जाएगा

    ख़ुद-कुशी की ख़बर अख़बार की सुर्ख़ी होगी
    क़त्ल मुझ को पस-ए-दीवार किया जाएगा

    मैं सदाक़त हूँ मुझे मौत नहीं आएगी
    वैसे मस्लूब कई बार किया जाएगा

    इन चराग़ों के तबस्सुम में लहू है मेरा
    कब हवाओं को ख़बर-दार किया जाएगा

    दिल के जज़्बात जवाँ और भी हो जाएँगे
    मेरी राहों को जो दुश्वार किया जाएगा

    होंगे शर्मिंदा मनादिर के कलस भी 'अफ़ज़ल'
    किसी मस्जिद को जो मिस्मार किया जाएगा
    Read Full
    Afzal Allahabadi
    ग़मों की धूप में मिलते हैं साएबाँ बन कर
    ज़मीं पे रहते हैं कुछ लोग आसमाँ बन कर

    उड़े हैं जो तिरे क़दमों से ख़ाक के ज़र्रे
    चमक रहे हैं फ़लक पर वो कहकशाँ बन कर

    जिन्हें नसीब हुई है तिरे बदन की नसीम
    महक रहे हैं ज़मीं पर वो गुल्सिताँ बन कर

    में इज़्तिराब के आलम में रक़्स करता रहा
    कभी ग़ुबार की सूरत कभी धुआँ बन कर

    मिरी सदाओं को अब तो पनाह मिल जाए
    तुझे पुकार रहा हूँ तिरी ज़बाँ बन कर

    मैं इस ज़मीन की वुसअ'त पे सैर करता हूँ
    फ़लक के चाँद सितारों का राज़-दाँ बन कर

    मसर्रतों की फ़ज़ा में सदा वो रहते हैं
    जो ग़म के मारों से मिलते हैं मेहरबाँ बन कर

    उन्हीं को शान-ए-चमन ये ज़माना कहता है
    चमन को लूट रहे हैं जो बाग़बाँ बन कर

    मैं हर्फ़ हर्फ़ जिसे पढ़ चुका हूँ ऐ 'अफ़ज़ल'
    वरक़ वरक़ पे वो बिखरा है दास्ताँ बन कर
    Read Full
    Afzal Allahabadi
    अपनी तन्हाइयों के ग़ार में हूँ
    ऐसा लगता है मैं मज़ार में हूँ

    तू ने पूछा कभी न हाल मिरा
    मुद्दतों से तिरे दयार में हूँ

    तेरी ख़ुशबू है मेरी साँसों में
    जब से मैं तेरी रहगुज़ार में हूँ

    मुझ पे अपना है इख़्तियार कहाँ
    मैं तो बस तेरे इख़्तियार में हूँ

    मुझ को मंज़िल से आश्ना कर दे
    मैं तिरी राह के ग़ुबार में हूँ

    जब से तेरी निगाह-ए-लुत्फ़ उठी
    चाँद तारों की मैं क़तार में हूँ

    मुझ को दुनिया से क्या ग़रज़ 'अफ़ज़ल'
    मैं तो डूबा ख़याल-ए-यार में हूँ
    Read Full
    Afzal Allahabadi
    ये हक़ीक़त है वो कमज़ोर हुआ करती हैं
    अपनी तक़दीर का क़ौमें जो गिला करती हैं

    रेत पर जब भी बनाता है घरौंदा कोई
    सर-फिरी मौजें उसे देख लिया करती हैं

    मैं गुलिस्ताँ की हिफ़ाज़त की दुआ करता हूँ
    बिजलियाँ मेरे नशेमन पे गिरा करती हैं

    जाने क्या वस्फ़ नज़र आता है मुझ में उन को
    तितलियाँ मेरे तआ'क़ुब में रहा करती हैं

    तेरी दहलीज़ से निस्बत जिसे हो जाती है
    अज़्मतें उस के मुक़द्दर में हुआ करती हैं

    क्यूँ न गुल-बूटों के चेहरों पे निखार आ जाए
    ये हवाएँ जो तिरा ज़िक्र किया करती हैं

    अपनी नज़रों में जो रखता है तिरे नक़्श-ए-क़दम
    मंज़िलें उस के तआ'क़ुब में रहा करती हैं

    चैन की नींद मुझे आए तो कैसे आए
    मेरी आँखें जो तिरा ख़्वाब बुना करती हैं

    उस की रहमत के दिए जो भी हैं रौशन 'अफ़ज़ल'
    आँधियाँ उन की हिफ़ाज़त में रहा करती हैं
    Read Full
    Afzal Allahabadi
    ये बता दे मुझ को मेरे दिल किसे आवाज़ दूँ
    ख़ुद मसीहा है मिरा क़ातिल किसे आवाज़ दूँ

    जितने साक़ी थे मिरे सब नज़र-ए-तूफ़ाँ हो गए
    और कोसों दूर है साहिल किसे आवाज़ दूँ

    ले गया वो साथ अपने गुलशन-ए-दिल की बहार
    सूनी सूनी है मिरी महफ़िल किसे आवाज़ दूँ

    हाल मेरा ख़ंजर-ए-माज़ी से ज़ख़्मी हो गया
    रो रहा है मेरा मुस्तक़बिल किसे आवाज़ दूँ

    वो चलाता है अजब अंदाज़ से तीर-ए-नज़र
    और में हो जाता हूँ बिस्मिल किसे आवाज़ दूँ

    कौन है मुश्किल-कुशा मेरा क़बा तेरे सिवा
    जब पड़े मुझ पर कोई मुश्किल किसे आवाज़ दूँ

    जाँ निछावर कर रहा था मुझ पे जो 'अफ़ज़ल' कभी
    दुश्मनों में वो भी है शामिल किसे आवाज़ दूँ
    Read Full
    Afzal Allahabadi

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Allahabadi

Similar Moods

As you were reading Good night Shayari Shayari