आसमाँ की आँख सूरज चाँद बीनाई भी है
रौशनी मेरे लिए क्यूँँ वज्ह-ए-रुस्वाई भी है
किस को सीने से लगाऊँ मैं किसे अपना कहूँ
सैल-ए-रंग-ओ-बू जिसे कहते हैं तन्हाई भी है
मस्लहत अंदेशा-ए-ग़म को ज़रा कम कर गई
फ़ल्सफ़ा वो झूट शामिल जिस में दानाई भी है
ज़हर-आलूदा फ़ज़ा में जब कली सोने लगी
अश्क-ए-शबनम ने कहा गुलशन में पुर्वाई भी है
फ़िक्र जैसे आइना-दर-आइना रौशन चराग़
तीरगी मेरे लिए एहसास-ए-रा'नाई भी है
मुन्कशिफ़ होते गए हम-सूरत-ए-संग-ए-वजूद
ज़िंदगी हुस्न-ए-अदम भी कार-फ़रमाई भी है
शे'र कहने का सलीक़ा है यही अहमद-'ज़फ़र'
शाइरों ने बात समझी भी है समझाई भी है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ahmad Zafar
our suggestion based on Ahmad Zafar
As you were reading Raat Shayari Shayari