जाम तो जाम मय-ए-होश-रुबा भी बदली

साथ ही रिंदों के पीने की अदा भी बदली

फ़स्ल-ए-गुल बदली सबा बदली फ़ज़ा भी बदली
आप बदले तो गुलिस्ताँ की हवा भी बदली

टूट जाएगा यक़ीनन दिल-ए-मय-ख्वार अगर
निगह-ए-साक़ी-ए-मय-ख़ाना ज़रा भी बदली

बज़्म-ए-याराँ में सदास मुझे पहचानता कौन
मेरे हालात जो बदले तो सदा भी बदली

आज तक उस ने तो वा'दा कोई ईफ़ा न किया
जाने क्या सोच के फिर शर्त-ए-वफ़ा भी बदली

होने लगता है कुछ एहसास शिकस्त-ए-तौबा
बादा-ख़ाने पे अगर छाई ज़रा भी बदली

वक़्त के साथ बदल जाती है हर शय 'आजिज़'
आप तो बदले मगर ख़ू-ए-जफ़ा भी बदली

— Ajiz Matvi

More by Ajiz Matvi

Other ghazal from the same pen

See all from Ajiz Matvi →

Nature Shayari Collection

Shers of nature shayari collection.

All Nature Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling