दिल की राहें ढूँडने जब हम चले
हम से आगे दीदा-ए-पुर-नम चले
तेज़ झोंका भी है दिल को नागवार
तुम से मस हो कर हवा कम कम चले
थी कभी यूँँ क़द्र-ए-दिल इस बज़्म में
जैसे हाथों-हाथ जाम-ए-जम चले
हाए वो आरिज़ और उस पर चश्म-ए-नम
गुल पे जैसे क़तरा-ए-शबनम चले
आमद-ए-सैलाब का वक़्फ़ा था वो
जिस को ये जाना कि आँसू थम चले
कहते हैं गर्दिश में हैं सात आसमाँ
अज़-सर-ए-नौ क़िस्सा-ए-आदम चले
खिल ही जाएगी कभी दिल की कली
फूल बरसाता हुआ मौसम चले
बे-सुतूँ छत के तले इस धूप में
ढूँडने किस को ये मेरे ग़म चले
कौन जीने के लिए मरता रहे
लो सँभालो अपनी दुनिया हम चले
कुछ तो हो अहल-ए-नज़र को पास-ए-दर्द
कुछ तो ज़िक्र-ए-आबरू-ए-ग़म चले
कुछ अधूरे ख़्वाब आँखों में लिए
हम भी 'अख़्तर' दरहम ओ बरहम चले
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Akhtar Saeed Khan
our suggestion based on Akhtar Saeed Khan
As you were reading Emotional Shayari Shayari