कभी ज़बाँ पे न आया कि आरज़ू क्या है
ग़रीब दिल पे 'अजब हसरतों का साया है
सबा ने जागती आँखों को चूम चूम लिया
न जाने आख़िर-ए-शब इंतिज़ार किस का है
ये किस की जल्वागरी काएनात है मेरी
कि ख़ाक हो के भी दिल शोला-ए-तमन्ना है
तिरी नज़र की बहार-आफ़रीनियाँ तस्लीम
मगर ये दिल में जो काँटा सा इक खटकता है
जहान-ए-फ़िक्र-ओ-नज़र की उड़ा रही है हँसी
ये ज़िंदगी जो सर-ए-रहगुज़र तमाशा है
ये दश्त वो है जहाँ रास्ता नहीं मिलता
अभी से लौट चलो घर अभी उजाला है
यही रहा है बस इक दिल के ग़म-गुसारों में
ठहर ठहर के जो आँसू पलक तक आता है
ठहर गए ये कहाँ आ के रोज़ ओ शब 'अख़्तर'
कि आफ़्ताब है सर पर मगर अँधेरा है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Akhtar Saeed Khan
our suggestion based on Akhtar Saeed Khan
As you were reading Nazar Shayari Shayari