koi mujh se juda hua hai abhii | कोई मुझ से जुदा हुआ है अभी

  - Akhtar Saeed Khan

कोई मुझ से जुदा हुआ है अभी
ज़िंदगी एक सानेहा है अभी

नहीं मौक़ा ये पुर्सिश-ए-ग़म का
देखिए दिल दुखा हुआ है अभी

कल गुज़र जाए दिल पे क्या मालूम 'इश्क़ सादा सा वाक़िआ' है अभी

बात पहुँची है इक नज़र में कहाँ
हम तो समझे थे इब्तिदा है अभी

कितने नज़दीक आ गए हैं वो
किस क़दर उन से फ़ासला है अभी

सारी बातें ये ख़्वाब की सी हैं
ज़िंदगी दूर की सदा है अभी

दार पर खींचते हैं 'अख़्तर' को
जुर्म ये है कि जी रहा है अभी

  - Akhtar Saeed Khan

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Saeed Khan

As you were reading Shayari by Akhtar Saeed Khan

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Saeed Khan

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari