gulzaar-e-jahaan mein gul ki tarah go shaad hain ham shaadaab hain ham | गुलज़ार-ए-जहाँ में गुल की तरह गो शाद हैं हम शादाब हैं हम

  - Akhtar Shirani

गुलज़ार-ए-जहाँ में गुल की तरह गो शाद हैं हम शादाब हैं हम
कहती है ये हँस कर सुब्ह-ए-ख़िज़ाँ सब नाज़-ए-अबस इक ख़्वाब हैं हम

किस माह-ए-लक़ा के इश्क़़ में यूँ बेचैन हैं हम बेताब हैं हम
किरनों की तरह आवारा हैं हम तारों की तरह बे-ख़्वाब हैं हम

मिट जाने पे भी मसरूर हैं हम मुरझाने पे भी शादाब हैं हम
शहबा-ए-शबाब-ओ-इश्क़ का इक भूला हुआ रंगीं ख़्वाब हैं हम

फ़ितरत के जमाल-ए-रंगीं से हम ने भी उठाए हैं पर्दे
बरबत है अगर फ़िरदौस-ए-जहाँ तो इस के लिए मिज़राब हैं हम

ख़ुश-वक़्ती है वज्ह-ए-रंज-ओ-अलम गुलज़ार-ए-जहाँ में ऐ हमदम
ताइर न पुकारें शाद हैं हम ग़ुंचे न कहें शादाब हैं हम

मिलने पे गर आएँ कोई मकाँ ख़ाली नहीं अपने जल्वों से
और गोशा-नशीं हो जाएँ अगर कमयाब नहीं नायाब हैं हम

दो दिन के लिए हम आए हैं इक शब की जवानी लाए हैं
फ़िरदौस-ए-सरा-ए-हस्ती में हम रंग-ए-गुल-ए-महताब हैं हम

रुसवाई-ए-शेर-ओ-इश्क़ ने वो रुत्बा हमें 'अख़्तर' बख़्शा है
फ़ख़्र-ए-दकन-ओ-बंगाल हैं हम नाज़-ए-अवध-ओ-पंजाब हैं हम

  - Akhtar Shirani

Shaheed Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Shaheed Shayari Shayari