या तो सूरज झूट है या फिर ये साया झूट है

आँख तो इस पर भी हैराँ है कि क्या क्या झूट है

मुद्दतों में आज दिल ने फ़ैसला आख़िर दिया
ख़ूब-सूरत ही सही लेकिन ये दुनिया झूट है

ख़ून में शामिल अछूती ख़ुशबुओं के साथ साथ
क्यूँ कहूँ मुझ में जो बहता है वो दरिया झूट है

ज़िंदगी के बारे इतना ही कहा सच जानिए
दश्त में भटका हुआ जैसे बगूला झूट है

— Akhtar Shumar

More by Akhtar Shumar

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Shumar →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling