ये किस मुहिम पर चले थे हम जिस में रास्ते पुर-ख़तर न आए

हमें नवाज़ा न वहशतों ने हमें जुनूँ के हुनर न आए

मुझे बहुत तेज़ धूप दरकार है मोहब्बत के इस सफ़र में
कभी कहीं सर पे साया करने कोई घनेरा शजर न आए

अँधेरी शब का ये ख़्वाब-मंज़र मुझे उजालों से भर रहा है
तो रात इतनी तवील हो जाए ता-क़यामत सहर न आए

जहाँ हों तेरी ही रौनक़ें और तिरे नज़ारे ही चारों जानिब
उस अंजुमन का पता बता दे जहाँ से मेरी ख़बर न आए

जो लौट आए कोई सफ़र से तो फिर मुसाफ़िर कहाँ रहा वो
वही मुसाफ़िर है जो सफ़र में है और कभी लौट कर न आए

वो आसमानों में रहने वाला सुनेगा इक दिन तिरी 'अलीना'
सदा को अपनी बुलंद रख तू दुआ में जब तक असर न आए

— Aleena Itrat

More by Aleena Itrat

Other ghazal from the same pen

See all from Aleena Itrat →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling