uf vo ik harf-e-tamanna jo hamaare dil men tha | उफ़ वो इक हर्फ़-ए-तमन्ना जो हमारे दिल में था

  - Ali Jawwad Zaidi

उफ़ वो इक हर्फ़-ए-तमन्ना जो हमारे दिल में था
एक तूफ़ाँ था कि बरसों हसरत-ए-साहिल में था

रफ़्ता रफ़्ता हर तमाशा आँसुओं में ढल गया
जाने क्या आँखों ने देखा और क्या मंज़िल में था

दास्तान-ए-ग़म से लाखों दास्तानें बन गई
फिर भी वो इक राज़-ए-सर-बस्ता रहा जो दिल में था

चश्म-ए-साक़ी के अलावा जाम-ए-ख़ाली के सिवा
कौन अपना आश्ना अग़्यार की महफ़िल में था

मेरे अरमानों का मरकज़ मेरे दर्दों का इलाज
टिमटिमाता सा दिया इक गोशा-ए-मंज़िल में था

गुफ़्तुगू के ख़त्म हो जाने पर आया ये ख़याल
जो ज़बाँ तक आ नहीं पाया वही तो दिल में था

मिट गईं इमरोज़ ओ फ़र्दा की हज़ारों उलझनें
जो सुकूँ तूफ़ाँ में पाया है वो कब साहिल में था

  - Ali Jawwad Zaidi

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Jawwad Zaidi

As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi

Similar Writers

our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari