ranj aur ranj bhi tanhaaii ka | रंज और रंज भी तन्हाई का

  - Altaf Hussain Hali

रंज और रंज भी तन्हाई का
वक़्त पहुँचा मिरी रुस्वाई का

'उम्र शायद न करे आज वफ़ा
काटना है शब-ए-तन्हाई का

तुम ने क्यूँँ वस्ल में पहलू बदला
किस को दा'वा है शकेबाई का

एक दिन राह पे जा पहुँचे हम
शौक़ था बादिया-पैमाई का

उस से नादान ही बन कर मिलिए
कुछ इजारा नहीं दानाई का

सात पर्दों में नहीं ठहरती आँख
हौसला क्या है तमाशाई का

दरमियाँ पा-ए-नज़र है जब तक
हम को दा'वा नहीं बीनाई का

कुछ तो है क़द्र तमाशाई की
है जो ये शौक़ ख़ुद-आराई का

उस को छोड़ा तो है लेकिन ऐ दिल
मुझ को डर है तिरी ख़ुद-राई का

बज़्म-ए-दुश्मन में न जी से उतरा
पूछना क्या तिरी ज़ेबाई का

यही अंजाम था ऐ फ़स्ल-ए-ख़िज़ाँ
गुल ओ बुलबुल की शनासाई का

मदद ऐ जज़्बा-ए-तौफ़ीक़ कि याँ
हो चुका काम तवानाई का

मोहतसिब उज़्र बहुत हैं लेकिन
इज़्न हम को नहीं गोयाई का

होंगे 'हाली' से बहुत आवारा
घर अभी दूर है रुस्वाई का

  - Altaf Hussain Hali

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Altaf Hussain Hali

As you were reading Shayari by Altaf Hussain Hali

Similar Writers

our suggestion based on Altaf Hussain Hali

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari