खींच लाया तुझे एहसास-ए-तहफ़्फ़ुज़ मुझ तक

हम-सफ़र होने का तेरा भी इरादा कब था

दर-गुज़र करती रही तेरी ख़ताएँ बरसों
मेरे जज़्बात ओ ख़यालात तू समझा कब था

मौज-दर-मौज भँवर खींच रहा था मुझ को
मेरी कश्ती के लिए कोई किनारा कब था

ज़ाहिरन साथ वो मेरे था मगर आँखों से
बद-गुमानी के नक़ाबों को उतारा कब था

तुझ को मालूम नहीं अपनी वफ़ाओं के एवज़
जान-ए-जाँ मैं ने जो चाहा था ज़ियादा कब था

दो किनारों को मिलाया था फ़क़त लहरों ने
हम अगर उस के न थे वो भी हमारा कब था

उस ने मेरी ही रिफ़ाक़त को बनाया मुल्ज़िम
मैं अगर भीड़ में थी वो भी अकेला कब था

वो तिरा अहद-ए-वफ़ा याद है अब तक 'मीता'
भूल बैठी हूँ मोहब्बत का ज़माना कब था

— Ameeta Parsuram Meeta

More by Ameeta Parsuram Meeta

Other ghazal from the same pen

See all from Ameeta Parsuram Meeta →

Ummeed Shayari

Shers of ummeed.

All Ummeed Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling