दश्त-ए-बला-ए-शौक़ में ख़े

में लगाए हैं
इब्न-ए-ज़ियाद-ए-वक़्त से कह दो हम आए हैं

इक कहकशाँ ही तन्हा नहीं वजह-ए-दिल-कशी
आँचल पे तेरे हम ने भी मोती लुटाए हैं

तह कर चुके बिसात-ए-ग़म-ओ-फ़िक्र-ए-रोज़गार
तब ख़ानक़ाह-ए-इश्क़-ओ-मोहब्बत में आए हैं

तुम ही नहीं इलाज-ए-मोहब्बत से बे-नियाज़
हम ने भी एहतियात के पुर्ज़े उड़ाए हैं

लगता यही है नूर के रथ पर सवार हूँ
आँखों ने तेरी मुझ को वो रस्ते सुझाए हैं

वहशत-सारा-ए-दहर में भी शाद-काम हैं
'साक़िब' ये लोग कौन से जंगल से आए हैं

— Amir Hamza Saqib

More by Amir Hamza Saqib

Other ghazal from the same pen

See all from Amir Hamza Saqib →

Husn Shayari

Shers of husn.

All Husn Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling