kaam ishq-e-be-sawaal aa hi gaya | काम इश्क़-ए-बे-सवाल आ ही गया

  - Anand Narayan Mulla

काम इश्क़-ए-बे-सवाल आ ही गया
ख़ुद-ब-ख़ुद उस को ख़याल आ ही गया

तू ने फेरी लाख नर्मी से नज़र
दिल के आईने में बाल आ ही गया

दो मिरी गुस्ताख़ नज़रों को सज़ा
फिर वो ना-गुफ़्ता सवाल आ ही गया

ज़िंदगी से लड़ न पाया जोश-ए-दिल
रफ़्ता रफ़्ता ए'तिदाल आ ही गया

हुस्न की ख़ल्वत में दर्राता हुआ 'इश्क़ की देखो मजाल आ ही गया

ग़म भी है इक पर्दा-ए-इज़हार-ए-शौक़
छुप के आँसू में सवाल आ ही गया

वो उफ़ुक़ पर आ गया मेहर-ए-शबाब
ज़िंदगी का माह-ओ-साल आ ही गया

बे-ख़ुदी में कह चला था राज़-ए-दिल
वो तो कहिए कुछ ख़याल आ ही गया

हम न कर पाए ख़ता बुज़दिल ज़मीर
ले के तस्वीर-ए-मआ'ल आ ही गया

इब्तिदा-ए-इश्क़ को समझे थे खेल
मरने जीने का सवाल आ ही गया

लाख चाहा हम न लें ग़म का असर
रुख़ पे इक रंग-ए-मलाल आ ही गया

बच के जाओगे कहाँ 'मुल्ला' कोई
हाथ में ले कर गुलाल आ ही गया

  - Anand Narayan Mulla

Khyaal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Anand Narayan Mulla

As you were reading Shayari by Anand Narayan Mulla

Similar Writers

our suggestion based on Anand Narayan Mulla

Similar Moods

As you were reading Khyaal Shayari Shayari