दिल बदन के क़ैद से उस पार जाना चाहता है

ये परिंदा दूसरा अब आशियाना चाहता है

एक दिन यूँ ही लगा मुझ को गिनाने ऐब मेरे
वो भला किस मुँह से कहता छोड़ जाना चाहता है

कोई ले ले फ़ौरन उस के हाथ से गुब्बारे सारे
एक बच्चा जाने कब से मुस्कुराना चाहता है

— Ankit Maurya

More by Ankit Maurya

Other ghazal from the same pen

See all from Ankit Maurya →

Badan Shayari

Shers of badan.

All Badan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling