zameen par to ha | ज़मीं पर तो हमें अब ग़म मिलेंगे

  - anupam shah

ज़मीं पर तो हमें अब ग़म मिलेंगे
चलो अब आसमाँ में हम मिलेंगे

मैं अब तक राह में बैठा हूँ देखो
जो तू कहकर गया था हम मिलेंगे

करो पड़ताल मेरी क्या मिलेगा
मिरे जीवन के पेच-ओ-ख़म मिलेंगे

हमें उस आख़िरी दिन ग़म नहीं था
ख़ुशी ये थी कि कम से कम मिलेंगे

मरेंगे जब कभी भी देखना तुम
तुम्हें हर इक गली मातम मिलेंगे

  - anupam shah

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari