"काइ‌नात"

काश जज़्बात का भी
कोई मसावात होता
E बराबर mc² की मानिंद
जहाँ E एहसास हो
m मोहब्बत
और c तेरे छोड़ जाने की रफ़्तार

तो मैं साबित कर देता
कि तेरा जाना महज़ जुदाई नहीं
बल्कि एक नफ़स में
बिखरती पूरी काइ‌नात थी

— Arman Habib

More by Arman Habib

Other nazm from the same pen

See all from Arman Habib →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling