baad tere aaj tak zinda hooñ main | बाद तेरे आज तक ज़िन्दा हूँ मैं

  - Avtar Singh Jasser

बाद तेरे आज तक ज़िन्दा हूँ मैं
इस ख़ता पे यार शर्मिंदा हूँ मैं

कल तो रौशन था मैं तेरे इश्क़ से
आज तेरे ग़म से ताबिंदा हूँ मैं

सब की ही नज़रों में हूँ बेरोज़गार
इश्क़ के दफ़तर में कारिंदा हूँ मैं

इश्क़ ने बेदखल जब से कर दिया
तब से तनहाई का बाशिंदा हूँ मैं

तुम नहीं जस्सर उदासी का सबब
यूँ ही ग़रक़ ए फ़िक्र ए आइंदा हूँ मैं

  - Avtar Singh Jasser

Shama Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Shama Shayari Shayari