mujhe tum se zara si bhi shikaayat ab nahin hogi | मुझे तुम से ज़रा सी भी शिकायत अब नहीं होगी

  - Avtar Singh Jasser

मुझे तुम से ज़रा सी भी शिकायत अब नहीं होगी
अगर तुम लौट भी आये मुहब्बत अब नहीं होगी

मुझे बरबाद करने को है तेरा इश्क़ ही काफ़ी
मुझे ग़ैरों की नफ़रत की ज़रूरत अब नहीं होगी

त'अल्लुक़ टूटने से गर नहीं तुम को गिला "जस्सर"
इधर से भी मुहब्बत की हिफ़ाज़त अब नहीं होगी

  - Avtar Singh Jasser

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Avtar Singh Jasser

As you were reading Shayari by Avtar Singh Jasser

Similar Writers

our suggestion based on Avtar Singh Jasser

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari