nazar se guftugoo khaamosh lab tumhaari tarah | नज़र से गुफ़्तुगू ख़ामोश लब तुम्हारी तरह

  - Bashir Badr

नज़र से गुफ़्तुगू ख़ामोश लब तुम्हारी तरह
ग़ज़ल ने सीखे हैं अंदाज़ सब तुम्हारी तरह

जो प्यास तेज़ हो तो रेत भी है चादर-ए-आब
दिखाई दूर से देते हैं सब तुम्हारी तरह

बुला रहा है ज़माना मगर तरसता हूँ
कोई पुकारे मुझे बे-सबब तुम्हारी तरह

हवा की तरह मैं बे-ताब हूँ कि शाख़-ए-गुलाब
लहकती है मिरी आहट पे अब तुम्हारी तरह

मिसाल-ए-वक़्त में तस्वीर-ए-सुब्ह-ओ-शाम हूँ अब
मिरे वजूद पे छाई है शब तुम्हारी तरह

सुनाते हैं मुझे ख़्वाबों की दास्ताँ अक्सर
कहानियों के पुर-असरार लब तुम्हारी तरह

  - Bashir Badr

Aahat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bashir Badr

As you were reading Shayari by Bashir Badr

Similar Writers

our suggestion based on Bashir Badr

Similar Moods

As you were reading Aahat Shayari Shayari