क़रार पाते हैं आख़िर हम अपनी अपनी जगह

ज़ियादा रह नहीं सकता कोई किसी की जगह

बनानी पड़ती है हर शख़्स को जगह अपनी
मिले अगरचे ब-ज़ाहिर बनी-बनाई जगह

हैं अपनी अपनी जगह मुतमइन जहाँ सब लोग
तसव्वुरात में मेरे है एक ऐसी जगह

गिला भी तुझ से बहुत है मगर मोहब्बत भी
वो बात अपनी जगह है ये बात अपनी जगह

किए हुए है फ़रामोश तू जिसे 'बासिर'
वही है अस्ल में तेरा मक़ाम तेरी जगह

— Basir Sultan Kazmi

More by Basir Sultan Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Basir Sultan Kazmi →

Best Love Shayari Collection

Shers of best love shayari collection.

All Best Love Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling