अपनों के सितम याद न ग़ैरों की जफ़ा याद

वो हँस के ज़रा बोले तो कुछ भी न रहा याद

क्या लुत्फ़ उठाएगा जहान-ए-गुज़राँ का
वो शख़्स कि जिस शख़्स को रहती हो क़ज़ा याद

हम काग उड़ा देते हैं बोतल का उसी वक़्त
गर्मी में भी आ जाती है जब काली घटा याद

महशर में भी हम तेरी शिकायत न करेंगे
आ जाएगी उस दिन भी हमें शर्त-ए-वफ़ा याद

पी ली तो ख़ुदा एक तमाशा नज़र आया
आया भी तो आया हमें किस वक़्त ख़ुदा याद

अल्लाह तिरा शुक्र कि उम्मीद-ए-करम है
अल्लाह तिरा शुक्र कि उस ने भी किया याद

कल तक तिरे बाइ'से मैं उसे भूला हुआ था
क्यूँ आने लगा फिर से मुझे आज ख़ुदा याद

— Davarka Das Shola

More by Davarka Das Shola

Other ghazal from the same pen

See all from Davarka Das Shola →

Waqt Shayari

Shers of waqt.

All Waqt Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling