बचा ही नहीं दर्द शायद बदन में

मज़ा क्यूँ नहीं आ रहा है चुभन में

अकेले सदा हम रहे बज़्म में भी
हमारा नहीं यार कोई सुखन में

मुझे क़ैद से क्यूँ निकाला गया है
नहीं लग रहा दिल मिरा इस गगन में

मेरे सामने रोके बोली मोहब्बत
मैं सिक्का हूँ वो जो नहीं है चलन में

— Deepak kashyap

More by Deepak kashyap

Other ghazal from the same pen

See all from Deepak kashyap →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling