मंज़र से उधर ख़्वाब की पस्पाई से आगे

मैं देख रहा हूँ हद-ए-बीनाई से आगे

ये 'क़ैस' की मसनद है सो ज़ेबा है उसी को
है इश्क़ सरासर मिरी दानाई से आगे

शायद मिरे अज्दाद को मालूम नहीं था
इक बाग़ है इस दश्त की रा'नाई से आगे

सब देख रही थी पस-ए-दीवार था जो कुछ
थी चश्म-ए-तमाशाई तमाशाई से आगे

हम क़ाफ़िया-पैमाई के चक्कर में पड़े हैं
है सिन्फ़-ए-ग़ज़ल क़ाफ़िया-पैमाई से आगे

इक दिन जो यूँही पर्दा-ए-अफ़्लाक उठाया
बरपा था तमाशा कोई तन्हाई से आगे

मुझ काग़ज़ी कश्ती पे नज़र कीजिए 'आज़र'
बढ़ती है जो लहरों की तवानाई से आगे

— Dilawar Ali Aazar

More by Dilawar Ali Aazar

Other ghazal from the same pen

See all from Dilawar Ali Aazar →

Kashti Shayari

Shers of kashti.

All Kashti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling