बहादुरी जो नहीं है तो बुज़दिली भी नहीं

बहुत ही चाहा मगर हम से ख़ुद-कुशी न हुई

कुछ इस तरह से ख़यालों ने रौशनी बख़्शी
तुम्हारी ज़ुल्फ़ भी बिखरी तो तीरगी न हुई

किसी के दर्द को तुम जानते भला क्यूँकर
ख़ुद अपने दर्द से जब तुम को आगही न हुई

वो तीरगी थी मुसल्लत फ़ज़ा-ए-आलम पर
लहू के दीप जले फिर भी रौशनी न हुई

मैं जी रहा हूँ दिल-ए-मुर्दा ले के सीने में
इसे तो मौत कहो ये तो ज़िंदगी न हुई

— Fakhr Zaman

More by Fakhr Zaman

Other ghazal from the same pen

See all from Fakhr Zaman →

Death Shayari

Shers of death.

All Death Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling