मैं देख रहा हूँ पत्ते के

हाथों पर जाल लकीरों का
मैं देख रहा हूँ पत्ते की
आँखों में शबनम के आँसू
मैं देख रहा हूँ पत्ते की
रग रग में तड़पता सब्ज़ लहू
मैं देख रहा हूँ पत्ते के
चेहरे पे नदामत के क़तरे
मा'लूम नहीं लेकिन मुझ को
इन रूपों में से कौन सा है
पत्ते का अपना असली रूप

— Fakhr Zaman

More by Fakhr Zaman

Other nazm from the same pen

See all from Fakhr Zaman →

Aansoo Shayari

Shers of aansoo.

All Aansoo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling