शे'र से शाइरी से डरते हैं
कम-नज़र रौशनी से डरते हैं
लोग डरते हैं दुश्मनी से तिरी
हम तिरी दोस्ती से डरते हैं
दहर में आह-ए-बे-कसाँ के सिवा
और हम कब किसी से डरते हैं
हम को ग़ैरों से डर नहीं लगता
अपने अहबाब ही से डरते हैं
दावर-ए-हश्र बख़्श दे शायद
हाँ मगर मौलवी से डरते हैं
रूठता है तो रूठ जाए जहाँ
उन की हम बे-रुख़ी से डरते हैं
हर क़दम पर है मोहतसिब 'जालिब'
अब तो हम चाँदनी से डरते हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Habib Jalib
our suggestion based on Habib Jalib
As you were reading Dost Shayari Shayari