muddat ki tishnagi ka inaam chahta hooñ | मुद्दत की तिश्नगी का इनआम चाहता हूँ

  - Hafeez Banarasi

मुद्दत की तिश्नगी का इनआम चाहता हूँ
मस्ती भरी नज़र से इक जाम चाहता हूँ

ऐ गर्दिश-ए-ज़माना ज़हमत तो होगी तुझ को
कुछ देर के लिए मैं आराम चाहता हूँ

कल हम से कह रहा था शोहरत-तलब ज़माना
तुम काम चाहते हो मैं नाम चाहता हूँ

सुब्ह-ए-हयात ले ले ऐ ज़ुल्फ़-ए-यार लेकिन
मैं तुझ से इस के बदले इक शाम चाहता हूँ

बाद-ए-सबास कह दो मेरी तरफ़ भी आए
मैं भी 'हफ़ीज़' उन का पैग़ाम चाहता हूँ

  - Hafeez Banarasi

Nazar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Banarasi

As you were reading Shayari by Hafeez Banarasi

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Banarasi

Similar Moods

As you were reading Nazar Shayari Shayari