मिल जाए मय तो सज्दा-ए-शुकराना चाहिए

पीते ही एक लग़्ज़िश-ए-मस्ताना चाहिए

हाँ एहतिराम-ए-का'बा-ओ-बुत-ख़ाना चाहिए
मज़हब की पूछिए तो जुदागाना चाहिए

रिंदान-ए-मय-परस्त सिया-मस्त ही सही
ऐ शैख़ गुफ़्तुगू तो शरीफ़ाना चाहिए

दीवानगी है अक़्ल नहीं है कि ख़ाम हो
दीवाना हर लिहाज़ से दीवाना चाहिए

इस ज़िंदगी को चाहिए सामान-ए-ज़िंदगी
कुछ भी न हो तो शीशा-ओ-पैमाना चाहिए

ओ नंग-ए-ए'तिबार दुआ पर न रख मदार
ओ बेवक़ूफ़ हिम्मत-ए-मर्दाना चाहिए

रहने दे जाम-ए-जम मुझे अंजाम-ए-जम सुना
खुल जाए जिस से आँख वो अफ़्साना चाहिए

— Hafeez Jalandhari

More by Hafeez Jalandhari

Other ghazal from the same pen

See all from Hafeez Jalandhari →

Religion Shayari Collection

Shers of religion shayari collection.

All Religion Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling