un ko jo shughl-e-naaz se furqat na ho saki | उन को जो शुग़्ल-ए-नाज़ से फ़ुर्सत न हो सकी

  - Hasrat Mohani

उन को जो शुग़्ल-ए-नाज़ से फ़ुर्सत न हो सकी
हम ने ये कह दिया कि मोहब्बत न हो सकी

शुक्र-ए-जफ़ा भी अहल-ए-रज़ा ने किया अदा
उन से यही नहीं कि शिकायत न हो सकी

शब का ये हाल है कि तिरी याद के सिवा
दिल को किसी ख़याल से राहत न हो सकी

पा-बोस की भी हम को इजाज़त न दे सके
इतनी भी तुम से क़द्र-ए-मोहब्बत न हो सकी

ग़र्क़-ए-सुरूर-ओ-सूर मुझे पा के दफ़अतन
नासेह से तर्क-ए-मय की नसीहत न हो सकी

ख़ामोशियों का राज़-ए-मोहब्बत वो पा गए
गो हम से अर्ज़-ए-हाल की जुरअत न हो सकी

कर दी ज़बान-ए-शौक़ ने सब शरह-ए-आरज़ू
अल्फ़ाज़ में अगरचे सराहत न हो सकी

लुत्फ़-ए-मज़ीद की मैं तमन्ना तो कर सका
तुम ये तो कह सके कि क़नाअत न हो सकी

क्यूँँ इतनी जल्द हो गए घबरा के हम फ़ना
ऐ दर्द-ए-यार कुछ तिरी ख़िदमत न हो सकी

वाइज़ को अपने ऐब-ए-रिया का रहा ख़याल
रिंदों की साफ़ साफ़ मज़म्मत न हो सकी

अरबाब-ए-क़ाल हाल पे ग़ालिब न आ सके
ज़ाहिदस आशिक़ों की इमामत न हो सकी

ऐसा भी क्या इताब कि साक़ी बची-कुची
आख़िर में कुछ भी हम को इनायत न हो सकी

उन से मैं अपने दिल का तक़ाज़ा न कर सका
ये बात थी ख़िलाफ़-ए-मुरव्वत न हो सकी

क्यूँँ आए होश में जो इबादत न कर सके
पीर-ए-मुग़ाँ की हम से इताअत न हो सकी

'हसरत' तिरी निगाह-ए-मोहब्बत को क्या कहूँ
महफ़िल में रात उन से शरारत न हो सकी

  - Hasrat Mohani

Maikada Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Maikada Shayari Shayari