vasl ki banti hain in baaton se tadbeerein kahii | वस्ल की बनती हैं इन बातों से तदबीरें कहीं

  - Hasrat Mohani

वस्ल की बनती हैं इन बातों से तदबीरें कहीं
आरज़ूओं से फिरा करती हैं तक़दीरें कहीं

बे-ज़बानी तर्जुमान-ए-शौक़ बेहद हो तो हो
वर्ना पेश-ए-यार काम आती हैं तक़रीरें कहीं

मिट रही हैं दिल से यादें रोज़गार-ए-ऐश की
अब नज़र काहे को आएँगी ये तस्वीरें कहीं

इल्तिफ़ात-ए-यार था इक ख़्वाब-ए-आग़ाज़-ए-वफ़ा
सच हुआ करती हैं इन ख़्वाबों की ताबीरें कहीं

तेरी बे-सब्री है 'हसरत' ख़ामकारी की दलील
गिर्या-ए-उश्शाक़ में होती हैं तासीरें कहीं

  - Hasrat Mohani

Visaal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Visaal Shayari Shayari