kis ko paar utaara tum ne kis ko paar utaaroge | किस को पार उतारा तुम ने किस को पार उतारोगे

  - Ibn E Insha

किस को पार उतारा तुम ने किस को पार उतारोगे
मल्लाहो तुम परदेसी को बीच भँवर में मारोगे

मुँह देखे की मीठी बातें सुनते इतनी उम्र हुई
आँख से ओझल होते होते जी से हमें बिसारोगे

आज तो हम को पागल कह लो पत्थर फेंको तंज़ करो
इश्क़ की बाज़ी खेल नहीं है खेलोगे तो हारोगे

अहल-ए-वफ़ा से तर्क-ए-तअल्लुक़ कर लो पर इक बात कहें
कल तुम इन को याद करोगे कल तुम इन्हें पुकारोगे

उन से हम से प्यार का रिश्ता ऐ दिल छोड़ो भूल चुको
वक़्त ने सब कुछ मेट दिया है अब क्या नक़्श उभारोगे

'इंशा' को किसी सोच में डूबे दर पर बैठे देर हुई
कब तक उस के बख़्त के बदले अपने बाल सँवारोगे

  - Ibn E Insha

Waqt Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ibn E Insha

As you were reading Shayari by Ibn E Insha

Similar Writers

our suggestion based on Ibn E Insha

Similar Moods

As you were reading Waqt Shayari Shayari