समुंदर इस क़दर शोरीदा-सर क्यूँँ लग रहा है
किनारे पर भी हम को इतना डर क्यूँँ लग रहा है
वो जिस की जुरअत-ए-पर्वाज़ के चर्चे बहुत थे
वही ताइर हमें बे-बाल-ओ-पर क्यूँँ लग रहा है
वो जिस के नाम से रौशन थे मुस्तक़बिल के सब ख़्वाब
वही चेहरा हमें ना-मो'तबर क्यूँँ लग रहा है
बहारें जिस की शाख़ों से गवाही माँगती थीं
वही मौसम हमें अब बे-समर क्यूँँ लग रहा है
दर-ओ-दीवार इतने अजनबी क्यूँँ लग रहे हैं
ख़ुद अपने घर में आख़िर इतना डर क्यूँँ लग रहा है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Iftikhar Arif
our suggestion based on Iftikhar Arif
As you were reading Anjam Shayari Shayari