किसी का जोड़ अब दिल पर नहीं चलता

चला भी जाए तो अक्सर नहीं चलता

कमाना भी ज़रूरी है यहाँ जाना,
सुनो बस शा'इरी से घर नहीं चलता

बहे नैना ज़मीं से यूँंँ जुदा होकर,
कि अब सर पे मिरे अंबर नहीं चलता

नहीं चलता असर मेरा किसी पर अब,
कि जैसे नोट इक फट कर नहीं चलता

चलेगा अब नहीं तेरा कोई करतब,
बिना डाटा सनम ट्विटर नहीं चलता

— Murari Mandal

More by Murari Mandal

Other ghazal from the same pen

See all from Murari Mandal →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling