क़ाएम है सुरूर-ए-मय-ए-गुलफ़ाम हमारा

क्या ग़म है अगर टूट गया जाम हमारा

इतना भी किसी दोस्त का दुश्मन न हो कोई
तकलीफ़ है उन के लिए आराम हमारा

फूलों से मोहब्बत है तक़ाज़ा-ए-तबीअत
काँटों से उलझना तो नहीं काम हमारा

भूले से कोई नाम वफ़ा का नहीं लेता
दुनिया को अभी याद है अंजाम हमारा

ग़ैर आ के बने हैं सबब-ए-रौनक़-ए-महफ़िल
अब आप की महफ़िल में है क्या काम हमारा

मौसम के बदलते ही बदल जाती हैं आँखें
यारान-ए-चमन भूल गए नाम हमारा

— Kaleem Aajiz

More by Kaleem Aajiz

Other ghazal from the same pen

See all from Kaleem Aajiz →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling