zulm gar itne sahenge | ज़ुल्म गर इतने सहेंगे

  - Rovej sheikh

ज़ुल्म गर इतने सहेंगे
तो न हम यूँं ही मरेंगे

नब्ज़ गर चलती रहेगी
तो कहीं हम फिर मिलेंगे

जो कहानी है अधूरी
वो कहानी फिर लिखेंगे

रोकने आएँगे कुछ लोग
फिर भी हम चलते रहेंगे

कौन हो गर कोई पूछें
'इश्क़ हैं हम ये कहेंगे

शाख़ पर कांटे भी होंगे
फूल गर फिर से खिलेंगे

गर हमें मरना हुआ तो
यार दोनों ही मरेंगे

  - Rovej sheikh

Rose Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rovej sheikh

As you were reading Shayari by Rovej sheikh

Similar Writers

our suggestion based on Rovej sheikh

Similar Moods

As you were reading Rose Shayari Shayari