अलग धारे में बहते हैं, यहीं तक साथ था अपना

चलो कश्ती बदलते हैं, यहीं तक साथ था अपना

यही तक़दीर का लिक्खा, यही है वक़्त की मर्ज़ी
यही हालात कहते हैं, यहीं तक साथ था अपना

जुदा होने पे अश्कों की रवायत तोड़ दी जाए
चलो हँसकर बिछड़ते हैं, यहीं तक साथ था अपना

तुम्हारी इक नई दुनिया तुम्हें आवाज़ देती है
सुनो अब हम निकलते हैं, यहीं तक साथ था अपना

सफ़र भी दूर का है शाम भी ढलने को आई है
इजाज़त दो कि चलते हैं, यहीं तक साथ था अपना

— Kumar Vikas

More by Kumar Vikas

Other ghazal from the same pen

See all from Kumar Vikas →

Kashti Shayari

Shers of kashti.

All Kashti Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling