कहीं कोई जब नज़र न आए हमें बुलाना

जब अपने लगने लगें पराए हमें बुलाना

उमर बिताने का वा'दा कर के तुम्हारा साथी
जो बीच रस्ते में छोड़ जाए हमें बुलाना

ख़ुशी में अपने भले न हम को शरीक करना
तुम्हारी आँखों में अश्क आए हमें बुलाना

ये फूल ख़ुश्बू ये चाँद तारे हसीं नज़ारे
जहान भर में कोई न भाए हमें बुलाना

हज़ार महफ़िल हज़ार ग़ज़लें हज़ार शाइ'र
जो शे'र सुन के मज़ा न आए हमें बुलाना

— Kumar Vikas

More by Kumar Vikas

Other ghazal from the same pen

See all from Kumar Vikas →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling