बुत-कदे में न तुझे काबे के अंदर पाया

दोनों आलम से जुदा हम ने तिरा घर पाया

यूँ तो दुनिया में क़यामत के परी-रू देखे
सब से बढ़ कर तुझे ऐ फ़ित्ना-ए-महशर पाया

अपनी अपनी है ये तक़दीर सभी थे साइल
एक को शीशा मिला एक ने पत्थर पाया

बे-ख़ुदी ने मुझे दीदार दिखाया तेरा
तुझ को पाया तो मगर आप को खो कर पाया

चश्मा-ए-फ़ैज़ है क्या ज़ात मिरे साक़ी की
एक क़तरे को कहा जिस ने समुंदर पाया

ख़ुश-नसीब आप भी दुनिया में हैं क्या ऐ 'जौहर'
मुंतज़िर यार को पहले ही से दर पर पाया

— Lala Madhav Ram Jauhar

More by Lala Madhav Ram Jauhar

Other ghazal from the same pen

See all from Lala Madhav Ram Jauhar →

Friendship Shayari Collection

Shers of friendship shayari collection.

All Friendship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling